सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं रामनगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम ने भरा स्व-गणना फार्म, आमजन से भी की स्व-गणना में भागीदारी की अपील*

*सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं रामनगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम ने भरा स्व-गणना फार्म, आमजन से भी की स्व-गणना में भागीदारी की अपील*

 

 

 

हल्द्वानी 16 नवम्बर 2026-

सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा नगर पालिका परिषद रामनगर के अध्यक्ष मो.अकरम ने स्व-गणना अभियान के तहत अपना स्व-गणना फार्म भरकर आमजन को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि स्व-गणना जनगणना प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपने परिवार एवं घर से संबंधित आवश्यक जानकारियां स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। इससे जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

 

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना स्व-गणना फार्म अवश्य भरें तथा परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। साथ ही अन्य लोगों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें, ताकि जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश के सही जानकारी देश के विकास की पहली सीढ़ी है और जनगणना से ही जन कल्याण संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: नैनीताल पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 15 और गिरफ्तार; अब तक 33 फरार वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे!

उन्होंने कहा कि सरकार आप तक योजनाओं का लाभ सही तरह से पहुँचा सके, इसके लिए सभी की भागीदारी बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने बताया कि इस बार भारत की जनगणना- 2027 में आपके लिए एक नई और आसान सुविधा शुरू की गई है – _स्व-गणना (Self Enumeration)_

_स्व-गणना क्या है और क्यों आवश्यक है?_
इसमें आप जनगणना प्रगणक के आने का इंतज़ार किए बिना, अपनी जनगणना की जानकारी खुद अपने मोबाइल / लैपटॉप से भर सकते हैं।
✅ आप अपनी सुविधा से, अपने समय पर जानकारी भर सकते हैं
✅ आपके द्वारा दी गई जानकारी अधिक सटीक और गोपनीय रहेगी
✅ प्रगणक का कार्य तेज़ होगा और आपका समय बचेगा
✅ यह पूरी तरह से वैकल्पिक और सुरक्षित है

_कब से कब तक किया जाना है?_
_जनपद नैनीताल के लिए:_
_🗓️ 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक (15 दिन)_

_किस लिंक से किया जाना है?_
आधिकारिक पोर्टल: _https://se.census.gov.in_
बेहतर दृश्यता के लिए लैपटॉप / डेस्कटॉप का उपयोग करें। एक बार भाषा चुनने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस को चकमा दे रहे दो वारंटियों का खेल खत्म, हल्दूचौड़ में दबिश देकर दबोचा।

_कैसे किया जाना है? (बहुत आसान)_
1. पोर्टल पर जाएं, अपना राज्य और पसंद की भाषा चुनें
2. जनगणना के प्रथम चरण (HLO) में दिया गया मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें
3. मानचित्र पर लाल मार्कर को अपने घर के बिल्कुल सटीक स्थान पर लगाएं
4. परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरें – प्रश्न 1-6 हर सदस्य के लिए, प्रश्न 7-40 विस्तार से
5. जानकारी की समीक्षा करके “परिवार प्रस्तुत करें” पर क्लिक करें

_किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे?_
कुल 40 प्रश्न हैं:
_प्रश्न 1-6 :_ नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि व आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु
_प्रश्न 7-13 :_ पति/पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति (SC/ST), माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता
_प्रश्न 14-17 :_ मातृभाषा, साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता, शिक्षा
_प्रश्न 18-25 :_ कामकाज, व्यवसाय, उद्योग, कार्यस्थल तक की यात्रा
_प्रश्न 26-30 :_ जन्म स्थान, पूर्व निवास, निवास अवधि, स्थायी पता
_प्रश्न 31-33 :_ महिलाओं के लिए जीवित बच्चों की संख्या
_प्रश्न 34-40 :_ कोविड टीकाकरण, बैंक खाता, मोबाइल, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस

_आसानी के लिए क्या-क्या तैयार रखें?_
📝 परिवार के सभी सदस्यों के पूरे नाम, जन्म तिथि और आयु
📝 शिक्षा, काम/व्यवसाय, मातृभाषा की जानकारी
📝 बाहर से आकर बसे सदस्यों के पूर्व निवास का पता
📝 आधार, वोटर आईडी, बैंक खाते की जानकारी (नंबर याद हो तो काफी है, कोई दस्तावेज़ अपलोड नहीं करना)
📝 यदि परिवार में दिव्यांगता या अन्य विशेष स्थिति है तो उसकी जानकारी

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप! घर से कुछ दूरी पर मिला 56 वर्षीय विमला देवी का शव, परिजनों के आरोपों से मामला उलझा

_इसके बाद क्या होगा?_
सफलतापूर्वक जमा करने पर तुरंत स्क्रीन पर _’P’ अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID)_ दिखाई देगी और आपके मोबाइल पर SMS से भी आएगी। कृपया इसका स्क्रीनशॉट ले लें, लिखकर सुरक्षित रखें और परिवार के सभी सदस्यों के साथ साझा कर दें।

_द्वितीय चरण में प्रगणक को कैसे देनी है?_
जनगणना के द्वितीय चरण में जब प्रगणक आपके घर आएगा, तो उसे बस यह SE ID उपलब्ध करा दें। प्रगणक अपने मोबाइल में आईडी का मिलान करेगा। मिलान होते ही आपका डेटा स्वीकार हो जाएगा और आप दोनों के हस्ताक्षर होंगे।

 

 

 

 

 

आइए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

_जनगणना 2027 – आपकी जानकारी, देश का भविष्य_

_हेल्पलाइन: 1855 | व्हाट्सएप: 1800-180-1855 | पोर्टल पर ‘प्रगति’ वर्चुअल सहायक भी उपलब्ध_

—