रामनगर में पशु क्रूरता का मामला: दो पिकअप वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरे मिले 11 मवेशी, दो चालक गिरफ्तार

रामनगर में पशु क्रूरता का मामला: दो पिकअप वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरे मिले 11 मवेशी, दो चालक गिरफ्तार

 

 

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर

रामनगर में पशुओं के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान शक्तिनगर में दो पिकअप वाहनों से कुल 11 मवेशियों को बरामद किया है। आरोप है कि पशुओं को वाहनों के अंदर रस्सियों से बांधकर बेहद कष्टदायक और दयनीय स्थिति में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने डीएसए मैदान में फूड फेस्टिवल का किया शुभारंभ*

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शक्तिनगर में मारूफ के घर के पास दो पिकअप वाहनों में पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप! घर से कुछ दूरी पर मिला 56 वर्षीय विमला देवी का शव, परिजनों के आरोपों से मामला उलझा

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पिकअप संख्या UK01CA-1118 में दो भैंस और चार भैंस के बच्चे मिले, जबकि दूसरी पिकअप संख्या UK19CA-2060 में तीन भैंस, एक बड़ा कटरा और एक भैंस का बच्चा बरामद हुआ।

 

 

 

 

 

पुलिस ने मौके से निजाम पुत्र मकसूद अली निवासी भोजपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र 39 वर्ष और मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी शक्तिनगर, रामनगर, उम्र 35 वर्ष को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के ग्राम रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा*

 

 

 

 

दोनों के खिलाफ थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 362/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।