नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 12 इंजेक्शन बरामद, NDPS में मुकदमा।

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 12 इंजेक्शन बरामद, NDPS में मुकदमा।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण*

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम 11 नवंबर को आंवला गेट क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्रतीक्षालय के पास पुलिस ने आफताब (28) पुत्र इश्तेकार निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25 बनभूलपुरा को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस, SDRF का चीना पीक के जंगलों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान; लापता युवक अर्णव की तलाश में लगातार कॉम्बिंग जारी

 

 

 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 Buprenorphine Hydrochloride और 6 Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने कुल 12 इंजेक्शन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 192/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और महबूब अली शामिल रहे।

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।