चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

 

 

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

रामनगर। घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, वादी की पत्नी का आधार कार्ड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रेम चन्द्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 322/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया।

 

 

 

 

मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिरों को सक्रिय किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 अक्टूबर को आरोपी रवि वर्मा (31 वर्ष), निवासी ग्राम सुन्दरा पुट्टा, थाना टीपी नगर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी से संबंधित सामान, कुछ नकदी, वादी की पत्नी का आधार कार्ड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ‘सेवा सेतु’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 190 समस्याएं पहुंचीं—98 का मौके पर समाधान

 

 

 

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल उसने नोएडा से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

karki
inder