जनगणना-2027 को डिजिटल बनाने की पहल, सरस मेले में मिल रही ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

जनगणना-2027 को डिजिटल बनाने की पहल, सरस मेले में मिल रही ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

 

 

 

सरस मेले में जनगणना-2027 को लेकर विशेष अभियान, 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना

हल्द्वानी। जनगणना-2027 के तहत आमजन की भागीदारी बढ़ाने और जनगणना प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले में विशेष स्टॉल लगाया गया है, जहां लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ के एक साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था का दिखा दमदार असर, छात्र संघ चुनाव-2026 में नैनीताल पुलिस ने पेश की नजीर पुख्ता सुरक्षा, उपद्रवियों पर पैनी नजर और पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव, जमकर हुई थी तारीफ

 

 

 

 

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर लगाए गए इस स्टॉल के माध्यम से मेले में पहुंच रहे नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं अपनी जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 250 स्टॉलों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

भारत सरकार द्वारा विकसित स्व-गणना वेब पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

अभियान के सफल संचालन और निगरानी के लिए कमल सिंह मेहरा, हितेश जोशी, गौरी शंकर काण्डपाल, मंजीत कुमार, पंकज सनवाल एवं ललित मोहन आर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम द्वारा स्टॉल पर आने वाले लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

 

 

 

 

 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जनगणना-2027 के इस डिजिटल अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें।