दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

*

दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा

पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

 

 

 

जनमिलन कार्यक्रम में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

*बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम और ग्रामीणों को सुरक्षा का दिया भरोसा, समस्या व सुझाव सुनकर सम्बंधित प्रभारियों को दिए निर्देश*

आज दिनांक 22.11.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा *जनमिलन कार्यक्रम* के अंतर्गत कोटाबाग के दूरस्थ क्षेत्र पाटकोट एवं रामपुर गांव पहुंचकर ग्रामवासियों एवं वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों) से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

 

इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों को चौकी प्रभारी कोटाबाग एवं चौकी प्रभारी बैलपड़ाव के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आवश्यकता पड़ने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। ग्राम प्रधान श्री रमेश चंद्र सहित पूर्व ग्राम प्रधान अन्य ग्रामीणों से भी वार्ता की गई।

एसएसपी नैनीताल द्वारा संबंधित चौकी प्रभारियों को समय-समय पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी *कुशलक्षेम* लेने, उनकी समस्याओं की जानकारी रखने तथा विशेषकर अकेले रहने वाले बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों की आवश्यकता पड़ने पर यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल द्वारा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्टाफ से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में उद्योगों का नया दौर! 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, अब पांच लाख ग्रामीण परिवारों पर नजर

इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में संचालित अभियान के अंतर्गत आयोजित कैंप का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। एसएसपी ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।

 

एसएसपी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में स्थित एक स्थानीय होमस्टे का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध कुमाऊंनी व्यंजनों एवं स्थानीय पहाड़ी उत्पादों का स्वाद लिया तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी पहचान बढ़ाने एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में होमस्टे संचालकों से चर्चा की। साथ ही होमस्टे संचालकों एवं स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

*ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक*

ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

 

 

 

 

 

उक्त भ्रमण के दौरान उ0नि0 श्री देवेन्द्र राणा चौकी प्रभारी कोटाबाग, उ0नि0 श्री राजवीर सिंह नेगी चौकी प्रभारी बैलपड़ाव व अन्य मौजूद रहे।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*