धामी सरकार का पर्यटन पर बड़ा फोकस, साइकिल रेस से गांव-घाटियों और स्थानीय कारोबार को मिलेगी पहचान।

धामी सरकार का पर्यटन पर बड़ा फोकस, साइकिल रेस से गांव-घाटियों और स्थानीय कारोबार को मिलेगी पहचान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/मुक्तेश्वर। उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 एक बड़ी पहल बनकर सामने आया है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 80 साइकिलिस्ट इस प्रतियोगिता के जरिए उत्तराखंड की 10 जनपदों की वादियों, पहाड़ी रास्तों और प्राकृतिक खूबसूरती से रूबरू होंगे। 658 किलोमीटर की यह रोमांचक साइकिल यात्रा 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर और हल्द्वानी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घी और खुले दूध के नमूने जांच को भेजे

 

प्रतियोगिता के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुक्तेश्वर स्थित सुकमा रिजॉर्ट में भव्य गाला डिनर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाइव जुड़े और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं।

 

 

सीएम धामी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से देश-दुनिया के लोगों को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, रीति-रिवाजों और स्थानीय परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन कारोबार को भी नई दिशा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन, एशियन चैंपियनशिप में जीते 17 पदक; 11 स्वर्ण से चमकाया भारत का नाम

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी घाटियां और जैव विविधता साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं रखती हैं। इस तरह के आयोजनों से प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

 

लोकसंस्कृति ने बांधा समां

गाला डिनर में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन हुआ। संकल्प ग्रुप, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति खुरपताल और नई दिशाएं नैनीताल के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। राजुला-मालूशाही की अमर प्रेमगाथा पर आधारित लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर छपेली नृत्य की प्रस्तुति ने कुमाऊं की लोकसंस्कृति की खूबसूरत छटा बिखेरी।

यह भी पढ़ें 👉  *मुखानी नाबालिक के साथ गैंगरेप मामले में जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्यवाही, त्रिशूल होमस्टे सील* *पहले दरिंदों की गिरफ्तारी, अब अपराध के अड्डे पर ताला*

 

 

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक मनीष सिंह, शैलेन्द्र पाठक, नितिन राणा और गिरधर मनराल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।