स्वयं भरें, सही भरें’ के संदेश के साथ जनगणना-2027 पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

स्वयं भरें, सही भरें’ के संदेश के साथ जनगणना-2027 पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 

 

 

रामनगर महाविद्यालय में जनगणना-2027 को लेकर कार्यशाला आयोजित, 150 प्रतिभागियों को दी डिजिटल स्वगणना की जानकारी

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर

रामनगर। पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को जनगणना-2027 के तहत स्वगणना को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा से स्मैक खरीदकर ला रहा था युवक, काठगोदाम पुलिस ने दबोचा

कार्यशाला में जनगणना मास्टर ट्रेनर डॉ. देव आशीष ने जनगणना के महत्व और इसके आंकड़ों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का आकलन करने के साथ भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

नगर निगम की ट्रेनर शबेनूर ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वगणना करने के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। वहीं ट्रेनर फरमान ने भी प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान ‘स्वयं भरें, सही भरें’ का संदेश देते हुए सभी से सटीक एवं प्रमाणिक जानकारी दर्ज करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में गूंजे पहाड़ के सुर, मोहन बिष्ट के गीत और नीरज उप्रेती की गायकी ने बांधा समां

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर नूतन श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है और इसकी सफलता प्रत्येक नागरिक की जागरूकता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त, 60 वार्डों की कूड़ा गाड़ियों का किया निरीक्षण

 

 

 

 

कार्यशाला में करीब 150 छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

 

 

कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया को सरलता से समझाकर जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।