रामनगर को निवेश और उद्यमिता का नया केंद्र बनाने की पहल, 28-29 नवंबर को होगा ‘बिजनेस उत्तरायणी–मंथन 2026’

रामनगर को निवेश और उद्यमिता का नया केंद्र बनाने की पहल, 28-29 नवंबर को होगा ‘बिजनेस उत्तरायणी–मंथन 2026’

 

 

 

स्थानीय व्यापारियों, होटल कारोबारियों और युवा उद्यमियों को मिलेगा साझा मंच, निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर।

रामनगर को उत्तराखंड के उभरते व्यावसायिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। आगामी 28 और 29 नवंबर को पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मयूर ऑडिटोरियम में दो दिवसीय ‘6th Manthan–2026’ के अंतर्गत ‘Business Uttarayani – Conclave of Himalayan Entrepreneurs’ का आयोजन किया जाएगा। हिमालयन रिसोर्सेज एनहांसमेंट सोसाइटी की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की थीम ‘Invest in Uttarakhand, Welcome to Ramnagar’ रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  NH-309 पर वन विभाग अलर्ट, धनगढ़ी से पनोद पुल तक दिन-रात गश्त तेज; मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को एम्बुश

 

 

 

 

 

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद व्यावसायिक एवं निवेश की संभावनाओं को पहचान दिलाना तथा स्थानीय उद्यमियों, व्यापारियों, निवेशकों, उद्योगपतियों और युवा स्टार्टअप संचालकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

पर्यटन नगरी रामनगर में होटल, रिसॉर्ट, पर्यटन सेवाओं, जैविक कृषि, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को देखते हुए यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय कारोबारियों को नए व्यावसायिक संपर्क बनाने, निवेशकों से जुड़ने और अपने उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

आयोजन में उद्यमिता एवं स्टार्टअप, निवेश, ऑर्गेनिक उत्पाद, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, प्रोफेशनल रिवर्स माइग्रेशन, संस्कृति एवं साहित्य जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बिजनेस नेटवर्किंग, व्यावसायिक साझेदारी और क्षेत्र के सतत आर्थिक विकास की संभावनाओं पर भी मंथन होगा।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल के जरिए हिमालयी क्षेत्र के उद्यमियों का मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क तैयार करने और स्थानीय संसाधनों एवं उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकगीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

 

 

 

 

आयोजकों ने रामनगर एवं आसपास के व्यापार मंडलों, होटल-रिसॉर्ट संचालकों, पर्यटन कारोबारियों, महिला उद्यमियों, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं और युवाओं से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी कार्यक्रम के ब्रोशर में दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

कार्यक्रम स्थल: मयूर ऑडिटोरियम, पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर।

संपर्क: 9654303090, 9599563033

ईमेल: himalayanres@gmail.com

आयोजकों की अपील है कि स्थानीय कारोबारी और युवा उद्यमी इस पहल से जुड़कर रामनगर को निवेश एवं उद्यमिता के नए अवसरों का केंद्र बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।