भीमताल झील को नया जीवन देने की तैयारी तेज, 4 दिवसीय वैज्ञानिक सर्वे पूरा; अब बनेगी गाद निकासी की कार्ययोजना

भीमताल झील को नया जीवन देने की तैयारी तेज, 4 दिवसीय वैज्ञानिक सर्वे पूरा; अब बनेगी गाद निकासी की कार्ययोजना

 

 

 

झील की गहराई और जल भंडारण क्षमता का आधुनिक तकनीक से हुआ आकलन, मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल

रोशनी दर्पण न्यूज़ | भीमताल।

उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक झीलों में शामिल भीमताल झील के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। झील की वास्तविक स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की ओर से 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण कराया गया। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश पर कराए गए इस सर्वेक्षण में आधुनिक तकनीक के जरिए झील की गहराई, जल भंडारण क्षमता और तल में जमा गाद का आकलन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

 

 

 

 

 

सर्वेक्षण का कार्य रुड़की की मैसर्स जियोसाइंस कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से संपन्न कराया गया। इसके लिए मोटर बोट पर इकोसाउंडर उपकरण स्थापित कर झील के विभिन्न हिस्सों की गहराई मापी गई। वहीं, DGPS तकनीक के माध्यम से झील की भौगोलिक स्थिति और सर्वेक्षण बिंदुओं के सटीक निर्देशांक दर्ज किए गए।

सर्वेक्षण में ड्यूल फ्रीक्वेंसी सिंगल बीम इकोसाउंडर और मल्टी-कॉन्स्टेलेशन DGPS/GNSS सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। करीब 10 मीटर के अंतराल पर सर्वे ट्रांसेक्ट निर्धारित कर झील की गहराई और तल की संरचना से जुड़े आंकड़े जुटाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयं भरें, सही भरें’ के संदेश के साथ जनगणना-2027 पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

झील में कितनी गाद, कितनी जल भंडारण क्षमता?

सर्वेक्षण के आधार पर झील की गहराई का नक्शा, क्रॉस सेक्शन प्रोफाइल, डिजिटल बेड सरफेस और 3D डिजिटल टेरेन मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही झील की कुल जल भंडारण क्षमता, तलछट की मात्रा और संभावित ड्रेजिंग यानी गाद निकासी की जरूरत का भी तकनीकी आकलन किया जाएगा।

इन आंकड़ों से यह स्पष्ट हो सकेगा कि झील के किन हिस्सों में अधिक गाद जमा है और वैज्ञानिक तरीके से उसकी निकासी कितनी संभव है।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बनेगी पुनर्जीवन की कार्ययोजना

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य भीमताल झील की वर्तमान स्थिति को वैज्ञानिक तरीके से समझना और उसके संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। सर्वेक्षण की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर गाद निकासी की व्यवहार्यता और झील की जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने से जुड़े संभावित कार्यों पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की फिल्म नीति की गूंज गोवा तक, IFFI में देश-विदेश के फिल्मकारों की उमड़ी दिलचस्पी।

 

 

 

 

इस पहल को भीमताल झील के दीर्घकालिक संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पर्यटन गतिविधियों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, गाद निकासी और पुनर्जीवन के वास्तविक कार्य सर्वेक्षण रिपोर्ट के तकनीकी निष्कर्षों के आधार पर तय होंगे।