“नैनीताल पुलिस का एक और सशक्त कदम: तमंचे पर डिस्को का इरादा फेल, युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया”

“नैनीताल पुलिस का एक और सशक्त कदम: तमंचे पर डिस्को का इरादा फेल, युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का अपराध और अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी है। दिनांक 20.01.2024 को उप निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में धनपुरी चौराहे के पास चल रही वाहन चैकिंग के दौरान, संदिग्ध प्रतीत होने पर एक युवक की तलाशी ली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

तलाशी के दौरान विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल गौलासाल टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 bor मय 01 जिंदा कारतूस के बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नं0 27/2024 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

 

अभियुक्त का नाम
विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल गौलासाल टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष

बरामदगी
एक अदद तमंचा 315 bor मय 01 जिंदा कारतूस

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

पुलिस टीम
1.उप निरीक्षक सुशील जोशी
(प्रभारी चौकी टीपीनगर)
2.अपर उप0 नि0 राजेंद्र मेहरा
3.का0 अनिल टम्टा
4.का0 नवीन राणा

karki
inder