प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के जवानों को हल्द्वानी फायर स्टेशन में फायर फाइटिंग प्रशिक्षण।

*प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के जवानों को हल्द्वानी फायर स्टेशन में फायर फाइटिंग प्रशिक्षण।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

जनपद नैनीताल में एफएसओ हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के जवानों एवं महिला कर्मियों को हल्द्वानी अग्निशमन केंद्र में फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, तथा विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने की तकनीकों से अवगत कराना था।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

प्रशिक्षण में अग्निशमन उपकरणों का संचालन, हौज फैलाने व लपेटने की विधि, और वनाग्नि से बचाव के उपायों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण में पूर्ण उत्साह एवं लगन के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

दिनांक 02 जून 2025 को 12 और 03 जून 2025 को 22 जवानों ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
इससे प्रांतीय रक्षा दल की अग्नि सुरक्षा में तत्परता और दक्षता बढ़ेगी, जो जन सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत आवश्यक है।

karki
inder