आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

*आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

 

*जनपद में उपलब्ध 1541 BU, 2716 CU और 2224 VVPAT की FLC 23 अक्टूबर से, 04 नवम्बर तक चलेगी*

*हल्द्वानी, 17 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)।*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल सम्पादनार्थ ईवीएम तथा वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अध्यक्षता में शनिवार को एन.आई.सी. कक्ष, तहसील परिसर हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई

विधानसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन-2027 हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार विगत निर्वाचनों की भाँति जनपद में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का कार्यक्रम नियत किया गया है। जनपद में उपलब्ध कुल BU,1541 व,CU 2716 तथा
VVPATs 2224 है
FLC का समय प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक
FLC की शुरुआत 23 अक्टूबर 2026
FLC की संभावित अंतिम तिथि 4 नवम्बर, 2026

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

*FLC प्रक्रिया हेतु अनिवार्य व्यवस्थाएं की गई सुनिश्चित*

प्रत्येक राजनैतिक दल को अपने अधिकृत प्रतिनिधियों का विवरण – नाम व मोबाईल नम्बर, पिता,पति का नाम, पूरा पता, आधार,वोटर आईडी नम्बर, आईडी की फोटोकॉपी तथा दो-दो नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटोग्राफ निर्धारित प्रारूप में देना होगा।FLC सेन्टर में DFMD स्थापित किया जायेगा और HHMD से सुरक्षाकर्मी द्वारा तलाशी ली जायेगी।FLC प्रक्रिया की निर्वाध वेबकास्टिंग की जायेगी, जिसका आयोग एवं CEO कार्यालय द्वारा URL के माध्यम से निगरानी की जायेगी।फोटो पहचान पत्र (प्रवेश पत्र) के आधार पर ही FLC हॉल में प्रवेश दिया जायेगा। हॉल में मोबाईल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर एवं कैमरा प्रतिबंधित रहेगा। केवल 3 अधिकृत मोबाईल फोन की अनुमति होगी 2 फोन FLC-ओके मशीनों की स्कैनिंग हेतु तथा 1 फोन इंजीनियर द्वारा कार्यक्षमता जाँचने हेतु।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एवं भारत निर्वाचन आयोग के क्रम में पत्र 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि तथा 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर 2027 की आगामी तीन अर्हता तिथियों हेतु अग्रिम आवेदन प्राप्त करने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मतदेय स्थलों का युक्तिकरण 2 नवंबर तक, प्रारूप नामावली प्रकाशन 12 नवंबर, दावे-आपत्ति अवधि 12 नवंबर से 12 दिसंबर निस्तारण 28 दिसंबर2026 तक तथा अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी2027 किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर Annexure-SSR-2026 19 अक्टूबर तक आयोग को भेजा जाना है। नाम अपमार्जन 2% से अधिक होने या एक ही व्यक्ति द्वारा 5 से अधिक आपत्ति दिये जाने पर ERO द्वारा क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जायेगा। पुनरीक्षण अवधि में फार्म 9, 10, 11 व 11ए की सूचियाँ प्रत्येक सप्ताह राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जायेंगी।

 

 

 

 

बैठक में *बीएसपी जगदीश कुमार, उमरकस निदान, हरिश चंद्र सिनोली, कृष्ण चंद्र, भुवन आर्य, महेश चंद, शिव गणेश, कांग्रेस से जगदीश, ताहिर हुसैन भाजपा मनीष कुमार पाल प्रकाश नैनवाल आम आदमी पार्टी श्रीकांत, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोहनी उप जिलाधिकारी मोनिका सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे* सहित समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे

karki
inder