हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त, 60 वार्डों की कूड़ा गाड़ियों का किया निरीक्षण

*नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने किया डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों का निरीक्षण, व्यवस्था को निर्बाध रखने के दिए निर्देश*

 

 

 

 

*हल्द्वानी, 21 नवम्बर 2026 सुवि।*

नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त द्वारा शनिवार को नगर क्षेत्र के समस्त 60 वार्डों में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की भौतिक एवं परिचालन स्थिति का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने ट्रांसपोर्ट नगर, भोलानाथ गार्डन सहित वाहनों के निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पहुँचकर वाहनों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों की नंबर प्लेट एवं वाहन संख्या की स्पष्ट पठनीयता, बॉडी, टायर, ब्रेक, हॉर्न तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थिति की जाँच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खुद भरा स्व-गणना फॉर्म, आम जनता से भी की जनगणना में भागीदारी की अपील

 

 

 

 

 

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों में किसी भी प्रकार की मरम्मत अथवा सुधार की आवश्यकता है, उसे समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि सड़कों पर वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे।निरीक्षण के दौरान समस्त संबंधित वाहन चालकों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। नगर आयुक्त ने उनसे संवाद कर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी का बंजारी गेट खुला, विधिवत शुरू हुआ खनन कार्य

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था नगर की स्वच्छता बनाए रखने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से घरों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में काल बनी तेज रफ्तार बस! 100 मीटर गहरी खाई में समाई, 8 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

 

 

 

 

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने समस्त नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में ही गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करें तथा निर्धारित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों में पृथक रूप से उपलब्ध कराएं।