टिहरी में काल बनी तेज रफ्तार बस! 100 मीटर गहरी खाई में समाई, 8 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

टिहरी में काल बनी तेज रफ्तार बस! 100 मीटर गहरी खाई में समाई, 8 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

टिहरी में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप! 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 लोगों की मौत, कई घायल

रोशनी दर्पण न्यूज़ | उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गूलर बाजार के पास हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस संख्या UK09PA-9779 हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गूलर बाजार के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों की सघन चेकिंग; नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

 

 

 

 

खाई की गहराई अधिक होने के कारण बचाव दल को घायलों और यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन, एशियन चैंपियनशिप में जीते 17 पदक; 11 स्वर्ण से चमकाया भारत का नाम

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।