ढिकाला जोन खुलने से पहले ही मची बुकिंग की मारामारी! 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी और नाइट स्टे, सभी तारीखें फुल

ढिकाला जोन खुलने से पहले ही मची बुकिंग की मारामारी! 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी और नाइट स्टे, सभी तारीखें फुल

 

 

 

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का लोकप्रिय ढिकाला पर्यटन जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर ढिकाला का जंगल पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार होने जा रहा है। खास बात यह है कि जोन खुलने से पहले ही नाइट स्टे के लिए सामान्य कमरों की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के चलते 15 जून को ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अब नए पर्यटन सत्र की शुरुआत को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वन सड़कों की मरम्मत से लेकर वन विश्राम गृहों के रखरखाव और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन, एशियन चैंपियनशिप में जीते 17 पदक; 11 स्वर्ण से चमकाया भारत का नाम

 

 

 

 

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला के अनुसार, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई वन सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। सभी वन विश्राम गृहों का रखरखाव और रिनोवेशन कराया गया है। शौचालय सहित पर्यटकों को मिलने वाली जरूरी सुविधाओं को भी दुरुस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान*

### खुलने से पहले ही फुल हुई बुकिंग

ढिकाला जोन को लेकर पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है। ऑनलाइन बुकिंग के तहत सामान्य कमरों की बुकिंग 45 दिन पहले शुरू कर दी गई थी, लेकिन उपलब्ध तारीखों के लिए कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉर्बेट के प्रति पर्यटकों में कितना आकर्षण है।

### विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ढिकाला में चार कमरे विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। इन कमरों की बुकिंग 90 दिन पहले कराई जा सकेगी। साथ ही विदेशी पर्यटक अपने देश में बैठकर अपनी स्थानीय मुद्रा में भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य – मंत्री राम सिंह कैड़ा*

### कोर एरिया में मोबाइल इस्तेमाल पर रहेगा प्रतिबंध

पर्यटन सत्र के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में कॉर्बेट के कोर और वन्यजीव क्षेत्रों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जारी रहेगा। पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

 

 

 

 

कॉर्बेट प्रशासन को उम्मीद है कि ढिकाला जोन खुलने के साथ ही रामनगर के पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी। देश-विदेश से पहुंचने वाले पर्यटकों के चलते होटल, रिसॉर्ट, गाइड और स्थानीय कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर