ठंड पर भारी पड़ा सरस मेले का उत्साह, सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में स्टार नाइट में देर रात तक झूमे दर्शक

ठंड पर भारी पड़ा सरस मेले का उत्साह, सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में स्टार नाइट में देर रात तक झूमे दर्शक

 

 

 

हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला-2026 की स्टार नाइट में शुक्रवार देर शाम सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी देखकर सांसद ने लोगों को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी ठंड में भी लोगों का उत्साह मेले की सफलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल एवं अन्य अधिकारियों ने सांसद अजय भट्ट का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों की सराहना करते हुए कहा कि सरस मेला उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण हुनर को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच है। यहां मंडुवा, झंगोरा सहित स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपनी मेहनत और प्रतिभा को पहचान दिला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को जनपद में भ्रमण पर रहेंगे*

उन्होंने कहा कि सरस मेला केवल खरीदारी और मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण आजीविका और ‘लोकल फॉर वोकल’ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर को निवेश और उद्यमिता का नया केंद्र बनाने की पहल, 28-29 नवंबर को होगा ‘बिजनेस उत्तरायणी–मंथन 2026’

इसके बाद स्टार नाइट में गायक प्रभाकर जोशी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने ‘तेरे इश्क में मैं हो गई दीवानी’, ‘रेत ही थी मेरे दिल में’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘तू माने या ना माने दिलदारा’ जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नरी में आग का मॉक ड्रिल, 20 मिनट में पहुंची फायर और एसडीआरएफ की टीम; फायर हाइड्रेंट का कम प्रेशर मिलने पर मंडलायुक्त नाराज

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट ने लखपति दीदी कार्यक्रम में जज बने अमिताभ बच्चन तथा स्टार नाइट से जुड़े सुरेश राजन, नीरज चुफाल और हिमनाद बैंड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।