कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

 

रामनगर। कांग्रेस कार्यालय रामनगर में 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में ‘नारायण दत्त तिवारी अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, तिवारी जी का नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के विकास कार्यों और उत्तराखंड के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि तिवारी जी ने प्रदेश के विकास के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए अभी और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से तिवारी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश कालिया, भुवन पाण्डेय, सतेश्वरी रावत, बीना रावत, विमला आर्या, कलावती रावत, कुंदन सिंह रावत, गिरधारी लाल, एमआर टम्टा, बबलू सैनी, हाजी इकराम, लीलाधर जोशी, गोपाल दत्त नैनवाल, मोहम्मद अनीश, जावेद खान, आनंद कपकोटी, मोहम्मद शकील, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, अनीश खान, नजाकत अली, कैलाश त्रिपाठी, बाली राम, मोईन खान, वीरेंद्र तिवारी, दानिश हुसैन, कैलाश बंगारी, मोहम्मद गाजी और सुमित तिवारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

karki
inder