अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

महिला किसानों के योगदान को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

हल्द्वानी, 15 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के अवसर पर ब्लॉक सभागार हल्द्वानी में राष्ट्रीय कृषि प्रसार एवं प्रौद्योगिकी मिशन (नेमेट) आत्मा परियोजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष मनाने का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाना, उन्हें सम्मानित करना और खेती-किसानी में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, बीज संरक्षण और सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद कई बार उनके योगदान को अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाती।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

 

 

 

परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने कहा कि महिलाएं कृषि क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा हैं। फसल उत्पादन, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन जैसे क्षेत्रों में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिला किसानों की संसाधनों, आधुनिक तकनीकों और बाजारों तक पहुंच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंजू तिवारी, कृषि क्षेत्र में दीपा लोशज्ञानी तथा पशुपालन क्षेत्र में किरन रावत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की मांग पर सड़क सुधार को ₹5.47 करोड़ मंजूर, मंत्री कैड़ा ने परखा कार्य

 

 

 

 

इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल, मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, सहायक उद्यान अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल, खंड विकास अधिकारी तनवरी असगर, क्षेत्रीय युवा मंगल दल अध्यक्ष त्रिवेणी गयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

karki
inder