उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

आयुक्त दीपक रावत का डीएम कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश।

Spread the love

आयुक्त दीपक रावत का डीएम कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, शस्त्र, आरटीआई, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख सहित विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ’

 

 

अपर जिलाधिकारी न्यायालय में खाद्य सुरक्षा, गुंडा नियंत्रण और स्टांप अधिनियम से जुड़े मामलों के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए दो माह के भीतर सभी लंबित वादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नेचर गाइड उत्तराखंड के जंगलों, वन्यजीवों और संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडरः मुख्यमंत्री

 

 

आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाने, राजस्व अभिलेखागार में नकल संबंधी आवेदनों का उसी दिन पंजिका में अंकन और समय पर नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

उन्होंने दोनों अपर जिलाधिकारियों को प्रत्येक माह राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। शस्त्र व खनन पटल की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रत्येक माह गन हाउस निरीक्षण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।