उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

मुखानी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Spread the love

मुखानी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

रोशनी पाण्डेय – प्रधान  संपादक

 

मुखानी पुलिस ने घर में चोरी की घटना का किया सफल खुलासा

चोरी किए गए लगभग ₹4.50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण बरामद, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन तथा श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशों के अनुपालन में अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

 

 

 

 

 

दिनांक 18.07.2026 को वादिनी श्रीमती कुसुम जोशी पत्नी श्री कीर्ति बल्लभ जोशी, निवासी सत्य विहार, ओमकार कॉलोनी, आरटीओ रोड, मुखानी, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 13.07.2026 से 18.07.2026 के मध्य किसी अज्ञात चोर ने उनके माता-पिता के घर का ताला तोड़कर लगभग ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र एवं आधे तोले की सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासीय परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 111/2026, धारा 305(ए)/331 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

 

 

 

 

 

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दिनांक 22.07.2026 को थाना मुखानी पुलिस टीम संदिग्ध की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पूरनपुर गांव में मुखबिर खास से सूचना मिली कि सत्य विहार कॉलोनी में चोरी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति आनंदपुर गांव में देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम आनंदपुर गांव पहुंची, जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम सिंह पुत्र लल्ला बाबू, निवासी फकीराइन मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 45 वर्ष बताया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए—
01 पीली धातु का मंगलसूत्र
01 पीली धातु की अंगूठी
बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए दिनांक 22.07.2026 को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगभग 100 प्रतिशत बरामदगी करते हुए करीब ₹4.50 लाख मूल्य की चोरी का सफल खुलासा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के ग्रोथ सेंटर्स को मिलेगा नया आधार, मुख्य सचिव ने दिए मार्केट लिंकेज, GI टैगिंग और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ने के निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त:-

श्याम सिंह पुत्र लल्ला बाबू, निवासी फकीराइन मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 45 वर्ष।

बरामद माल:-

एफआईआर संख्या 111/2026 से संबंधित
* 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
* 01 पीली धातु की अंगूठी

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी
2- उपनिरीक्षक दीपा जोशी
3- कांस्टेबल रविन्द्र खाती
4- कांस्टेबल सुनील आगरी
5- कांस्टेबल धीरज सूगड़ा

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-

1- एफआईआर संख्या 145/2020, धारा 269/270/160 आईपीसी, थाना बनभूलपुरा।
2- एफआईआर संख्या 305/2018, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना हल्द्वानी।
3- एफआईआर संख्या 245/2019, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बनभूलपुरा।
4- एफआईआर संख्या 273/2018, धारा 380/457/412/34 आईपीसी, थाना हल्द्वानी।

अभियुक्त के अन्य थानों एवं जनपदों में दर्ज आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है।