रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान! 81 खाद्य पदार्थों की जांच, कुछ नमूनों में मिला स्टार्च; एक्सपायरी मसाले कराए नष्ट

🚨 रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान! 81 खाद्य पदार्थों की जांच, कुछ नमूनों में मिला स्टार्च; एक्सपायरी मसाले कराए नष्ट

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के कुल 81 नमूनों की जांच की गई। जांच में कुछ नमूनों में स्टार्च की मौजूदगी पाई गई, जबकि एक्सपायरी मसालों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसे ने झकझोरा, मंच से छलका SSP मंजूनाथ टी.सी. का दर्द—“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए” अभिभावकों से की भावुक अपील।

 

 

 

 

 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 25 अक्टूबर को सचल प्रयोगशाला की टीम ने उपायुक्त एवं सचल प्रयोगशाला प्रभारी बीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान पीरूमदारा, टांडा मल्लू, शिवलालपुर पांडे और भवानीगंज सहित रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी और SSP के आदेश पर काठगोदाम पुलिस का एक्शन, मनीष छह महीने तक नैनीताल से बाहर रहेगा।

अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कर उनकी गुणवत्ता परखी गई। कुछ नमूनों में स्टार्च की मौजूदगी सामने आई। वहीं, एक्सपायरी मसालों को जनहित एवं खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर नष्ट कराया गया।

 

 

 

 

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपक रावत का जनता दरबार, भूमि विवाद से लेकर वेतन तक के मामलों पर सुनवाई

 

 

 

 

 

 

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस तरह के अभियान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।