IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

🚨 IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

पौड़ी से निकलकर अखिल भारतीय सेवा तक का सफर, बोले—आगे भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहूंगा

रोशनी दर्पण न्यूज़ | उत्तराखंड

भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी साकेत बडोला ने व्यक्तिगत कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने संदेश में इस फैसले की जानकारी देते हुए सेवाकाल के दौरान मिले अवसरों, अनुभवों और सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

साकेत बडोला ने अपने संदेश में बताया कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक साधारण परिवार से निकलकर अखिल भारतीय सेवा में शामिल होना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्हें जनता की सेवा करने, प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण में योगदान देने और देश की जमीनी चुनौतियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कालापातल–सलियाकोट–अनर्पा मोटर मार्ग पर ₹6 करोड़ से होगा डामरीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। आगे भी वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं और भविष्य में जिस भी क्षेत्र में कार्य करेंगे, देशहित को प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे।

 

 

 

 

साकेत बडोला ने अपने संदेश में विभिन्न सरकारों, सेवा के सहकर्मियों, वन विभाग के कर्मचारियों, परिवार, मित्रों और आम जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी से मिले सहयोग, आशीर्वाद और स्नेह के लिए वे हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल; मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई*

अपने संदेश के अंत में उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह का स्नेह और सहयोग मिलने की उम्मीद जताते हुए “जय हिंद” कहा।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | उत्तराखंड की आवाज