🚨 नशेड़ी चालकों पर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त एक्शन!
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया।
इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 123 लोगों के विरुद्ध भी चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।
⚠️ पुलिस की अपील: शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आपकी और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
#PithoragarhPolice #UttarakhandPolice #RoadSafety #DrinkAndDrive #TrafficPolice #SafeDriving





