बागेश्वर: ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस, ड्यूटी के दौरान मिला खोया पर्स सही मालिक को लौटाया
बागेश्वर पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया है। ड्यूटी के दौरान HG हिमानी बिष्ट को नकदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा एक खोया हुआ पर्स मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स के वास्तविक स्वामी का पता लगाया।
आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने पर्स उसके असली मालिक को सुरक्षित सौंप दिया। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर स्वामी ने बागेश्वर पुलिस और विशेष रूप से HG हिमानी बिष्ट का आभार व्यक्त किया।
यह सराहनीय कार्य पुलिस की ईमानदारी, जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की।





