उत्तर प्रदेश क्राइम

सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मारी, एक की मौत एक घायल

Spread the love

सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मारी, एक की मौत एक घायल

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लखनऊ: लोहिया पथ पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब राजेंद्र यादव (28) आइसक्रीम बेचने के बाद जियामऊ की ओर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

 

 

 

कार की टक्कर से राजेंद्र यादव कार के सामने फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। कार डिवाइडर से टकराकर रुकी। हादसे में एक ई-रिक्शा चालक पंकज भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलसूत्र चोरी गैंग का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

हादसे के बाद कार सवार युवक-युवतियां मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर केस दर्ज किया और कार मालिक से संपर्क साधने की कोशिश की। कार सवारों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ का कड़ा एक्शन: जानलेवा फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *रिवाल्वर व कारतूस बरामद — CO अमित का खुलासा*