उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

Spread the love

*सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज*

*महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

*नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

 

 

 

*महिला सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया तत्काल संज्ञान*

*बेरहमी से महिला व बच्चियों से मारपीट करने वाले प्रधान के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत*

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “सख्त हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” — महिला सुरक्षा, पुलिस आचरण और पारदर्शिता पर जीरो टॉलरेंस* *नशे में ड्यूटी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई 🚨*

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नैनीताल पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है।

लालकुआं क्षेत्र में एक महिला और बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने त्वरित एक्शन लेते हुए महिला की तहरीर के आधार पर FIR पंजीकृत किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ग्राम प्रधान *रमेश जोशी* द्वारा एक महिला और बच्चीयो को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटते हुए देखा गया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आते ही *एसएसपी नैनीताल* ने इसका तत्काल संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महासंगम: बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुले, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा धाम

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने *लालकुआं पुलिस* को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही सख्त निर्देश दिए।
पुलिस के बढ़ते दबाव को देख और मामले को भटकाने के लिए आरोपी प्रधान खुद एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गया था, ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके।
परंतु, एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस ने बिना किसी दबाव के आरोपी रमेश जोशी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *CCTV फुटेज बना बड़ा सबूत: दोस्तों संग सही हालत में शराब भट्टी में शराब खरीद कर मौज मस्ती करता दिखा युवक* *पुलिस प्रताड़ना के आरोप गलत साबित* *पुलिस ने कराया था मेडिकल परीक्षण, सही हालत में परिजनों को किया था सुपुर्द*

नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश:

“देवभूमि में महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई भी कानून को हाथ में लेगा या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी रसूखदार पद पर क्यों न हो।”

 

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।