उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर महाविद्यालय के शोधार्थी जितेन्द्र कुमार को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि

Spread the love

रामनगर महाविद्यालय के शोधार्थी जितेन्द्र कुमार को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

जितेन्द्र कुमार को भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि*

*रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भूगोल विभाग के शोध छात्र जितेन्द्र कुमार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। शोधार्थी जितेन्द्र ने अपना शोध कार्य ” ग्रामीण पर्यटन एवं सामाजिक आर्थिक रूपांतरण : जनपद नैनीताल का भौगोलिक अध्ययन ” शीर्षक पर किया है।उन्होंने अपना शोध कार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। मौखिकी परीक्षा कुमाऊँ विश्वविद्यालय में भूगोल विभागाध्यक्ष व संयोजक प्रोफेसर अनीता पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। परीक्षा हेतु बाह्य परीक्षक एस. पी. एम. कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के भूगोल के प्रोफेसर कैलाश नाथ सिंह रहे ी

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन

 

 

परीक्षकों ने उनके द्वारा किए गए शोध कार्य की सराहना कर गुणवत्ता युक्त कहा।इस अवसर पर बाह्य परीक्षक प्रोफेसर कैलाश नाथ सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनीता पांडे,शोध निर्देशक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ.मनीषा त्रिपाठी,डॉ.मोहन लाल,डॉ.प्रकाश चन्याल, डॉ.मासूम रजा,डॉ.विनिता जोशी, डॉ.डी.एस. परिहार व अन्य शोधार्थियों ने जितेन्द्र कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे, चीफ प्रॉक्टर प्रो.एस.एस.मौर्या, भूगोल विभाग प्रभारी डॉ.सिराज अहमद, डॉ.डी.एन.जोशी, डॉ.पी.सी.पालीवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जितेन्द्र कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अपने परिजनों तथा मित्रों को दिया है।*

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।