उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पद्मश्री सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और उत्तराखंड का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  21 जून NEET पुनर्परीक्षा और 14 जून UKSSSC परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा की उपलब्धियां और खेलों के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।