उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

Spread the love

 

गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गार्जिया जोन में बुधवार को पर्यटकों को वन्यजीवन का एक दुर्लभ और रोमांचकारी नजारा देखने को मिला। एक बाघिन करीब तीन घंटे तक कच्चे वाटर हॉल के आसपास मौजूद रही, जिससे जोन में सफारी कर रहे सभी लगभग 30 जिप्सियों के पर्यटकों को उसके स्पष्ट और शानदार दीदार हुए।

यह भी पढ़ें 👉  टंकी में मिला 6 माह पुराना कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

 

 

 

 

बाघिन की लंबे समय तक एक ही स्थान पर मौजूदगी ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। कैमरों में कैद हुए इस यादगार दृश्य ने वन्यजीव प्रेमियों को कॉर्बेट की समृद्ध जैव विविधता की एक अनूठी झलक दिखाई। गाइडों और प्रकृति प्रेमियों के अनुसार, बाघिन का कच्चे वाटर हॉल के आसपास बने रहना इस बात का संकेत है कि वन्यजीव प्राकृतिक स्वरूप वाले जल स्रोतों को अधिक पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन

 

 

 

 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना वन्यजीव प्रबंधन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देती है। यदि जंगलों में सोलर पंपिंग व्यवस्था के माध्यम से अधिक कच्चे वाटर हॉल विकसित किए जाएं तो वन्यजीवों को उनकी प्राकृतिक आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर जल स्रोत उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर

 

 

 

गार्जिया जोन में हुए इन अद्भुत दीदारों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और समृद्ध आवास है। बाघिन की इस दुर्लभ मौजूदगी ने पर्यटकों की सफारी को यादगार बना दिया और कॉर्बेट के सफल संरक्षण प्रयासों को भी रेखांकित किया।