उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

टंकी में मिला 6 माह पुराना कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

 

टंकी में मिला 6 माह पुराना कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

टंकी में मिला 6 माह पुराना कंकाल, क्षेत्र में सनसनी
रामनगर/नैनीताल। पाटकोट क्षेत्र के ग्राम अमोठा में एक बंद पड़े पानी के टैंक से मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाली पर उठे सवाल, रिक्त पद भरने की मांग तेज

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान जगदीश चन्द्र ने थाना पुलिस को सूचना दी कि ग्राम सभा अमोठा में स्थित एक बंद पड़े पानी के टैंक के अंदर एक कंकाल पड़ा हुआ है। प्रथम दृष्टया कंकाल करीब छह माह पुराना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन।

 

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक गणेश जोशी के नेतृत्व में मौके का निरीक्षण किया और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए सैंपलिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए भेज दिया है।
फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस रहस्यमयी बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद