उत्तराखंड देहरादून सियासत

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माताजी के नाम पर देवदार का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया”

Spread the love

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माताजी के नाम पर देवदार का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया”

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो-Poster किया लॉन्च, बताया प्रेरणा का स्रोत

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

 

 

 

विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी  शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा

 

 

इस अवसर पर विधायक  अनिल नौटियाल,  मदन सिंह बिष्ट,  हरीश धामी,  आदेश चौहान मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी  शेखर पंत मौजूद थे।