उत्तराखंड देहरादून सियासत

शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

 

शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान

 

 

 

 

यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता, 103 पेटी अवैध शराब बरामद

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री शिवराज सिंह चैहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।