उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का बड़ा विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग

Spread the love

गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का बड़ा विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग

 

 

रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर को लेकर करणी सेना ने बड़ा हमला बोल दिया है। संगठन ने SDM कार्यालय पहुंचकर गर्जिया मंदिर समिति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा ज्ञापन सौंपा और समिति को तत्काल हटाने की मांग की।
करणी सेना ने आरोप लगाया कि मंदिर समिति पिछले 26 वर्षों से बिना लीज नवीनीकरण के मंदिर परिसर पर कब्जा जमाए बैठी है, जबकि नियमों के अनुसार हर 5 वर्ष में लीज का नवीनीकरण जरूरी है। संगठन का कहना है कि विभागीय नियमों को ताक पर रखकर वर्षों से मनमानी चलाई जा रही है।
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि धर्मशाला और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर श्रद्धालुओं से भारी सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान को जनता का भरपूर समर्थन, तीन दिन में 46 हजार से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

 

 

 

करणी सेना ने इसे आस्था के नाम पर खुला खेल बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
SDM को सौंपे ज्ञापन में करणी सेना ने मांग की कि गर्जिया मंदिर समिति की लीज तुरंत निरस्त कर सम्पत्ति का कब्जा विभाग अपने अधीन लिया जाए और समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का कहर: यमुनोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बहा, चारधाम यात्रा प्रभावित

 

 

करणी सेना ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो रामनगर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मामले के बाद रामनगर में सियासी और धार्मिक माहौल गरमा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं