उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 23 वन अपराधों में वांछित लकड़ी तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

रामनगर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 23 वन अपराधों में वांछित लकड़ी तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

रामनगर वन प्रभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वन अपराधों में वांछित शातिर लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर श्री प्रकाश चन्द्र आर्य एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती किरन साह के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी श्री शेखर चन्द्र तिवाड़ी के नेतृत्व में रामनगर रेंज की टीम ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को गुलजारपुर बीट के प्लाट एन-2 आरक्षित वन क्षेत्र में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान लखविन्दर पुत्र खेम सिंह, निवासी ग्राम गोबरा, तहसील एवं थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों का पातन करते हुए दो आरों सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

वन विभाग के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2020-22 से 2026 तक रामनगर रेंज में सागौन, शीशम और खैर के पेड़ों के अवैध कटान से जुड़े कुल 23 वन अपराध दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वन अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री