उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

भवाली में मौत का मोड़! श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 5 की मौत”

Spread the love

#भवाली में मौत का मोड़! श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 5 की मौत”

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

भवाली। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार दोपहर एक

भीषण सड़क हादसे ने पांच जिंदगियां छीन लीं। भवाली के सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। दोपहर करीब 2:15 बजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
खाई बेहद गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने सभी शवों को बाहर निकाला। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। वहीं डॉ. जगदीश चन्द्र, रविकांत सेमवाल और प्रकाश मेहरा राहत कार्य की निगरानी में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों का हक मारना पड़ेगा भारी! प्रमुख सचिव ने दिए कड़े निर्देश

 

 

 

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। भवाली में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के समापन पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- चम्पावत बनेगा देश का आदर्श जिला