उत्तराखंड क्राइम टिहरी गढ़वाल

टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

पानीपत के नशा तस्कर टिहरी में गिरफ्तार पुलिस से बचने के लिए बाइक का इस्तेमाल करीब दो किलो चरस हुई बरामद खुश होकर कप्तान ने टीम को दिया इनाम। टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2 किलो चरस बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। बता दे कि आज टिहरी पुलिस मुख्यालय में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने पानीपत हरियाणा के रहने वाले नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के 7 शहरों को जलभराव से राहत, ड्रेनेज मास्टर प्लान को मिली मंजूरी।

 

 

 

जिनकी पहचान गौरव गर्ग और सिकंदर के रूप में हुई है। आरोपी उत्तरकाशी से बाइक पर चरस लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पानीपत और दिल्ली में भी पहले मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  👉 *धर्मांतरण के खेल का THE END— SSP मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन* 👉 *फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भीमताल पुलिस- SOG- SIT की बड़ी कामयाबी* 👉 *SSP NAINITAL का लव जिहाद पर जीरो टॉलरेंस, होगी कड़ी कार्यवाही*

 

 

आरोपियों के अपराधी के इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है। फिलहाल थत्यूड़ थाना पुलिस टीम की हौसला अफजाई को ढाई हजार का इनाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 *तमंचा तानकर लूट मचाने वाले 03 लुटेरे चढ़े रामनगर पुलिस के हत्थे, कब्जे से 03 अवैध तमंचे बरामद* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी बोले — जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, सीधा जेल भेजेंगे*

 

 

एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में पुलिस ने 71 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 22 किलो चरस 116 ग्राम स्मैक और 39 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है।