उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

पौड़ी पुलिस का सख्त अभियान: 171 चालान, 3 वाहन सीज, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love

#पौड़ी पुलिस का सख्त अभियान: 171 चालान, 3 वाहन सीज, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

 

 

 

 

जनपद पौड़ी में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की। दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 3 चालकों (कोटद्वार-02, रिखणीखाल-01) के वाहन सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की प्रगति पथ यात्रा में दिखा उत्साह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

 

 

 

इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 53 वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इनमें श्रीनगर, लक्ष्मणझूला, कोटद्वार और लैन्सडाउन क्षेत्र शामिल रहे।
पूरे जनपद में अभियान के दौरान कुल 171 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति