पंजाब क्राइम

भयानक सड़क हादसा: चार छात्रों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Spread the love

भयानक सड़क हादसा: चार छात्रों की दर्दनाक मौत, दो घायल

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

पटियाला में एक भयानक सड़क हादसे में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई है। हादसे शनिवार सुबह तीन बजे हुआ। मृतकों में एक लड़की भी शामिल है। मृतकों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभु सहगल के तौर पर हुई है। इनकी गाड़ी के पीछे आ रही एसयूवी में सवार दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी छात्र यूनिवर्सिटी जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण इंडेवर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, हादसा यूनिवर्सिटी के बिल्कुल नजदीक हुआ है। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।*

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।