उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

Spread the love

लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 05 जून। जनसुनवाई में आए एक भूमि विवाद के मामले में आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की पहल से पीड़ित को उसकी 15 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि वापस मिल गई। मामले के समाधान के बाद पीड़ित ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत: मुख्यमंत्री धामी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के आस्था विहार पॉलीशीट निवासी संजय जनोटी ने भीमताल के ढूंगसील गांव निवासी पुष्पा पाण्डे से भूमि खरीदने के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत संजय जनोटी ने गूगल पे के माध्यम से 15 लाख 50 हजार रुपये की राशि पुष्पा पाण्डे के खाते में हस्तांतरित कर दी थी।

 

 

 

बाद में भूमि की रजिस्ट्री के दौरान रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के चलते भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो सकी, जिसके बाद संजय जनोटी ने अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोप है कि धनराशि वापस नहीं मिलने पर उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

 

 

मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई। आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। समझौते के तहत पुष्पा पाण्डे ने बैंक के माध्यम से पूरी 15 लाख 50 हजार रुपये की राशि संजय जनोटी के खाते में वापस जमा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा ब्लॉक में सड़क सुधारीकरण: मंत्री कैड़ा ने किया 78 लाख रुपये की परियोजना का शुभारम्भ

 

 

धनराशि वापस मिलने पर संजय जनोटी ने राहत जताते हुए आयुक्त दीपक रावत और प्रशासन का धन्यवाद किया। प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।