उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

रोशनी पांडे –  प्रधान संपाद

हल्द्वानी शहर के गैस गोदाम रोड के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर पैनी नजर, जनपद में पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

 

 

जानकारी के अनुसार, आरटीओ चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि गैस गोदाम रोड के पास नाले में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस दौरान उसकी पहचान भुवन चंद्र निवासी मटेला जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि भुवन चंद्र देर शाम शराब के नशे में गैस गोदाम रोड की तरफ घूम रहा था। वहीं पास में बहते हुए एक नाले में उसका आज सुबह शव मिला हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने सरकार को दिया 25 दिन का समय, गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग

 

 

आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में होने के चलते वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, हैकिंग की घटनाओं पर जताया रोष