गाजियाबाद उत्तर प्रदेश क्राइम

नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने  किया दुष्कर्म ।

Spread the love

नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने  किया दुष्कर्म ।

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

गाजियाबाद।  छठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार तड़के चार बजे बेसुध हालत में बेटी घर आती नजर आई तो उन्होंने इसका पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  DM के निर्देश पर छापेमारी: बिना पंजीकरण चल रहे 44 होम स्टे बेनकाब

 

जानकारी करने पर बेटी ने बताया कि पास में रहने वाले  उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में छात्रा के पिता ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के पिता ने पुलिस का बताया कि बेटी को बेसुध हालत में आते देख पूछताछ की तो उसने बताया कि संजय रविवार रात करीब दो बजे उसे बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट

 

उसने काफी विरोध किया लेकिन वह नहीं मना और मारने की धमकी देने लगा। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी संजय 19 साल का है। वह मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”

 

उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।