मिर्जापुर उत्तर प्रदेश क्राइम

तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई  मौत।

Spread the love

तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई  मौत।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

यूपी के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत पगार गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोकशी करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

 

 घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल लाया, यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। पगार गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी लालता का नौ वर्षीय पुत्र सोनू और सत्तन का नौ वर्षीय पुत्र संदीप दोपहर  गांव के ही तालाब में नहाने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

 

काफी देर तक घर वापस घर न आने पर परिजन परेशान थे। उन्हें लगा कहीं घूम रहे होंगे। दोपहर दो बजे गांव निवासी बालिका गुड्डी ने  तालाब में बच्चों को उतराए हुए देखा तो हर तरफ हाहाकार मच गया।

तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।  वहीं आननफानन लोगों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकला और स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे उस वक्त आस पास कोई और आदमी नहीं था। बच्चों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग