उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, नाबालिग से दुष्कर्म – SSP बोले, होगी सख्त कार्रवाई।

Spread the love

नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, नाबालिग से दुष्कर्म – SSP बोले, होगी सख्त कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 30 अप्रैल 2025:
नैनीताल जनपद में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (FIR) दर्ज की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याओं के बाद धामी सरकार का बड़ा एक्शन, SSP बदले, कानून-व्यवस्था सख्त करने के दिए सख्त निर्देश।

 

 

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा (IPS) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है और वर्तमान में मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

 

 

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने नैनीताल के नागरिकों एवं पर्यटकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।”

 

 

 

 

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति ऐसी किसी गतिविधि में संलिप्त न हो जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि “नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सड़क सुरक्षा–पर्यावरण संरक्षण दौड़ का शुभारंभ, CM धामी ने दिलाई शपथ

 

 

 

 

इस घटना के बाद जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है, और पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।