उत्तराखंड क्राइम

“नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 150 चालान”

Spread the love

“नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 150 चालान”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 1 मई 2025। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर गुरुवार को नैनीताल नगर क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नकरण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने किया, जिसमें राजस्व विभाग, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के खिलाफ बेतालघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी दबोचा।

 

 

 

 

इस अभियान के तहत कुल 150 चालान किए गए, जिनमें 100 चालान नगर पालिका द्वारा और 50 विकास प्राधिकरण द्वारा किए गए। चालान भवन नक्शा पास न किए जाने, सड़क और नालों में अतिक्रमण करने समेत अन्य कई प्रावधानों के उल्लंघन के लिए किए गए। सभी चालान मौके पर चस्पा किए गए और संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

 

 

 

 

यह अभियान अतिक्रमण को रोकने और नगर की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।