जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी में स्थापित मतगणना कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी में स्थापित मतगणना कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी में स्थापित मतगणना कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया और 4 जून 2024 को मतगणना दिवस की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी ईई अशोक कुमार चौधरी को मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कल शाम तक मतगणना कक्ष में साफ-सफाई, लाइटिंग, कूलर-पंखे, VVPAT गणना के लिए पिजन हॉल, कवरेज के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि मूलभूत व्यवस्थाओं को निश्चित रूप से स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। डीएम वंदना ने अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को ईई पीडब्ल्यूडी के कार्यों के निरीक्षण और सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

 

 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्षों तक पार्टी एजेंटों और मतगणना कार्मिकों व अन्य अधिकारियों को एमबी पीजी कॉलेज में अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी ईई को साइनेज फ्लैक्सी लगाने के निर्देश दिए। निर्बाध सीसीटीवी कवरेज के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यूपीसीएल अधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मतगणना के दिन एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी में बिजली कटौती न हो इसकी व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी दायित्वधारियों को पूर्ण तन्मयता के साथ सौंपी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन करने की अपील की।

 

 

इस दौरान में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा व राहुल शाह, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी आदि अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

karki
inder