उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

वीकेंड पर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, कैंची धाम और भीमताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the love

वीकेंड पर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, कैंची धाम और भीमताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वीकेंड पर नैनीताल, कैंची धाम एवं भीमताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस रही अलर्ट।

जनपद नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल, कैंची धाम एवं भीमताल क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए हल्द्वानी में विशेष प्रशिक्षण आयोजितर।

 

 

 

पुलिस द्वारा प्रमुख पर्यटन स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

डॉग स्क्वॉड एवं एंटी सबोटाज टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं एवं सामानों की गहन जांच की गई। साथ ही पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

 

 

 

 

 

पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं।
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की लेखनी से मिलता है समाज को नया मार्ग: पुष्कर सिंह धामी।

नैनीताल पुलिस द्वारा अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।