उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

14 वर्षों से रजिस्ट्री के इंतजार में थी महिला, आयुक्त के निर्देश पर हुआ समाधान

Spread the love

 

14 वर्षों से रजिस्ट्री के इंतजार में थी महिला, आयुक्त के निर्देश पर हुआ समाधान

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्रीमती गीता बैरागी पत्नी श्री किशन बैरागी, निवासी ऋषिकेश द्वारा सुनहरा कालौनी, किच्छा में वर्ष 2012 में श्री सकुन राय से एक 60 गज का भूखण्ड रू0 95,000/-में क्रय किया। परन्तु विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर रजिस्ट्री नहीं की गई। श्री सकुन राय द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत भूखण्ड श्री सुनील ढाली के नाम है। श्री सुनील ढाली द्वारा रजिस्ट्री पर होने वाले व्यय को बचाने के उद्देश्य,श्रीमती बैरागी से दान रजिस्ट्री किए जाने हेतु कहा गया।इस संबंध में श्रीमती गीता बैरागी मांह अप्रैल 2026 में आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री के समक्ष
शिकायत लेकर उपस्थित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का खाका तैयार।

 

 

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा शिकायती पत्र तहसीलदार, किच्छा को प्रेषित करते हुए दोनों पक्षों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान करने उपरांत नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का प्रहार, 5.987 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर दबोचा

 

 

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त/सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसीलदार, किच्छा द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत विक्रेता श्री सुनील ढाली द्वारा क्रेता श्रीमती गीता बैरागी के नाम पर भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस

उक्त के उपरांत सोमवार 1 जून 2026 को श्रीमती बैरागी द्वारा कुमाऊं आयुक्त/सचिव, मा० मुख्यमंत्री जी के समक्ष स्वंय उपस्थित होकर उन्हें धन्यवाद दिया।