देहरादून में भारी बारिश का कहर, रिस्पना नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी

देहरादून में भारी बारिश का कहर, रिस्पना नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी

 

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रिस्पना नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आवाजाही प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

 

 

लगातार बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पुलों के आसपास न जाने की अपील की है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

karki
inder