आज शाम सरस मेले में पहुंचेंगे कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, शाम 4:30 बजे प्रस्तावित है आगमन**

**आज शाम सरस मेले में पहुंचेंगे कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, शाम 4:30 बजे प्रस्तावित है आगमन**

 

**हल्द्वानी।** हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सरस आजीविका मेले में आज कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त आज शाम 4:30 बजे सरस मेले में पहुंचेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सरस आजीविका मेला ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उत्पादकों और हस्तशिल्पियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। मेले में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 को डिजिटल बनाने की पहल, सरस मेले में मिल रही ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

 

मंडलायुक्त दीपक रावत का सरस मेले में आगमन मेले के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उनके पहुंचने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।